भारतीयों को निकालने के लिए 130 रूसी बसें तैयार, यूक्रेन-रूस युद्ध पर प्रधानमंत्री मोदी ने की समीक्षा बैठक

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज नौवां दिन है। यूक्रेन पर रूसी सेना का हमला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच यूक्रेन-रूस युद्ध पर प्रधानमंत्री मोदी ने एक हाई लेवल समीक्षा बैठक की। बैठक में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ एनएसए अजीत डोभाल शामिल हुए। दूसरी ओर रूस की गोलाबारी में आज यूक्रेन की राजधानी में एक भारतीय छात्र को गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। दूसरी और हमलों के चलते यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट जपोरीझिया (Zaporizhzhia) में भी आग लग गई। आग लगने के बाद न्यूक्लियर पावर प्लांट धू धू कर जलने लगा। इस बीच यूक्रेन की स्टेट इमरजेंसी सर्विस का कहना है कि पावर प्लांट के पास आग पर काबू पा लिया गया है।

130 रूसी बसों से निकाले जाएंगे भारतीय

रूस के राष्ट्रीय रक्षा नियंत्रण केंद्र के प्रमुख कर्नल जनरल मिखाइल मिज़िंटसेव ने घोषणा की खार्किव और सूमी से भारतीय छात्रों और अन्य विदेशियों को रूस के बेलगोरोड क्षेत्र में निकालने के लिए 130 रूसी बसें तैयार की गईं हैं। गौरतलब है कि यह फैसला रूस और यूक्रेन के बीच दूसरे दौर की बैठक में लिया गया था जिसको अब अमल में लाया जाएगा। इस बैठक में दोनों पक्ष मानवीय कॉरिडोर बनाने पर सहमत हुए थे।

बोरिस जानसन ने की जेलेंस्की से बात

यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट में आग लगने बाद से सभी यूरोपीय देशों में चिंता बढ़ गई है। इसको लेकर आज ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बातचीत भी की है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने न्यूक्लियर प्लांट की घटना पर चिंता जाहिर करते हुए जेलेंस्की से कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की लापरवाही अब सीधे तौर पर पूरे यूरोप की सुरक्षा को लिए नुकसानदायक हो गई है। उन्होंने आगे कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक की मांग करेंगे और इस मुद्दे को रूस और करीबी सहयोगियों के साथ उठाएंगे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *