राजनांदगांव में 120 फीट शिवलिंग का क्रेन के सहारे होगा अभिषेक, 11 पंडित करेंगे मंत्रोच्चार

राजनांदगांव। सावन माह में शिव भक्ति का माहौल है। संस्कारधानी में भगवान शिव का महाभिषेक एक लाख लीटर पानी और दूध से होगा। 17 अगस्त को महाभिषेक होगा। 120 फीट ऊंची प्रसिद्ध मंदिर मां पाताल भैरवी मंदिर में मंत्रोच्चार के बीच महाभिषेक 3 होगा। इसमें विशाल लोटे को क्रेन (महालक्ष्मी टे्रडर्स भिलाई) के माध्यम से मंदिर के ऊपर ले जाकर यह आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर शहर के शिव भक्तों द्वारा आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अंतिम रूप दिया जा चुका है। इस संबंध में आयोजन समिति के तथागत पांडेय ने बताया कि बर्फानी सेवाश्रम समिति के भव्य मां पाताल भैरवी मंदिर में यह आयोजन किया जाना है जिसकी व्यापक तैयारियां की गई है।

ड्रोन से होगी पुष्प वर्षा

पांडेय ने बताया कि भक्तिमय माहोल में बर्फानी आश्रम के 11 पंडितों द्वारा निरंतर मंत्रोच्चारण किया जाएगा। इस पूरे आयोजन को लेकर आयोजन समिति को मंदिर समिति ने सहमति भी प्रदान कर दी है।

 टैंकरों से पहुंचेगा 1 लाख लीटर पानी

कार्यक्रम के लिए लगभग एक हजार लीटर दूध एवं एक लाख लीटर पानी की व्यवस्था टैंकरों के माध्यम से की जाएगी। शिव भक्तों से आयोजन समिति द्वारा यह भी आह्वान किया गया है कि चाहे तो अपनी ओर से भी दूध भेंटकर सकते हैं। पानी शिवनाथ नदी से टैंकरों के माध्यम से पहुंचेगी। जिसकी तैयारी कर ली गई है। भगवान शिव को अर्पित जल एवं दूध को एकत्र कर शिवनाथ नदी में विसर्जित किया जाएगा।

मुंबई से पहुंची क्रेन के सहारे होगा रूद्राभिषेक

ज्ञात हो कि अचल सहित देशभर में पहचान बना चुकी मंदिर की ऊंचाई लगभग 120 फीट है, जो विशाल शिवलिंग के रूप में है। मंदिर की गोलाई लगभग 116 फीट है। मंदिर के गर्भगृह में काली स्वरूपनी मा पाताल भैरवी की प्रतिभा है। प्रथम तल में राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी दस महाविद्या एवं द्वितीय तल में ज्योर्तिलिंग शिव शक्ति सिद्धपीठ की स्थापना की गई है। इस विशाल मंदिर में 17 अगस्त को दोपहर 4 बजे ऐतिहासिक रूप से भगवान शिव का अभिषेक किया जाएगा। इस अनूठी आयोजन के लिए विशाल लोटा बनाया गया है, जिसे 500 फीट ऊंची के्रन महालक्ष्मी टे्रडर्स भिलाई जो मुंबई से आ रही है इस क्रेन के माध्यम से मंदिर के ऊपर ले जाया जाएगा और प्रतिकात्मक रुद्राभिषेक किया जाएगा। आयोजक तथागत पाण्डे ने समस्त भक्तजनों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अद्भूत दृश्य का लाभ उठाए।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *