मस्जिद में क़ुरान पढ़ने जाता था 12 साल का बच्चा, मौलवी ने किया ‘अप्राकृतिक बलात्कार’

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के एक मस्जिद में एक नाबालिग का यौन शोषण किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मस्जिद के मौलवी ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। बच्चा मस्जिद में कुरानशरीफ पढ़ने जाय करता था। पीड़ित बच्चे की उम्र महज 12 वर्ष है। इस वारदात के बाद बच्चा बहुत डरा-सहमा हुआ है। मौलवी ने उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। हालाँकि, डरे-सहमे बच्चे ने घर आकर अपने परिवार वालों को पूरी घटना बताई। इसके बाद मामला उजागर हुआ।

उक्त बच्चा मस्जिद में कुरान पढ़ने जाया करता था। मौलवी की हरकतों का पता चलते ही पीड़ित बच्चे के माता-पिता उसे लेकर रोरावर थाने पहुँचे। वहाँ मौलवी के खिलाफ लिखित शिकायत देकर कड़ी कार्रवाई की माँग की गई है। इस मामले को लेकर अलीगढ़ के CO राघवेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है। इलाके में भी इस घटना को लेकर आक्रोश है। लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की माँग की है।

पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुँच कर जाँच-पड़ताल की है और इस मामले की जानकारी ली। इसके बाद आरोपित मौलवी को अरेस्ट कर के जेल भेज दिया गया है। ये घटना गुरुवार (23 सितंबर, 2021) की है। पुलिस ने मौलवी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही बच्चे का मेडिकल टेस्ट कराने के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने बताया कि बच्चा काफी भोला-भाला है, ऐसे में मौलवी ने इसका नाज़ायज़ फायदा उठाया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *