रायपुर। आज से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही है। आज कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों पेपर शुरू होंगे। इस साल कुल 43,67,870 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, जिससे स्कूलों और परीक्षा केंद्रों पर खासा उत्साह और हलचल देखने को मिल रही है। इसी बीच सीएम साय ने छात्रों को चिट्ठी लिखा हैं।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Dev Sai) ने प्रदेश के सभी परीक्षार्थी छात्रों को प्रोत्साहित और तनाव मुक्त करने के लिए एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने बच्चों को आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा का सामना करने का संदेश दिया। इस पत्र में सीएम साय ने स्पष्ट रूप से कहा है कि परीक्षा जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है और तनाव स्वाभाविक है, परंतु इससे डरने की जरूरत नहीं है।