प्रापर्टी डीलर के आफिस से 10 लाख कैश चोरी, लगे हैं 18 कैमरे, लेकिन पुलिस के नहीं आए काम

रायपुर।  राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में प्रापर्टी डीलर के आफिस में 9.85 लाख रुपये की हुई चोरी के मामले में अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। संदेहियों से पूछताछ की गई। पुख्ता कुछ हाथ नहीं लगा। पुलिस को जांच में सबसे बड़ी बात सामने आई है कि प्रापर्टी डीलर के आफिस में लगभग 18 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। यह कैमरे पुलिस के किसी काम के नहीं हैं।

वजह सभी कैमरे केवल लाइव हैं, रिकार्डिंग किसी भी कैमरे में नहीं होती। ऐसे में पुलिस को जांच में दिक्कत आ रही है। वहीं लगभग चोर सुबह खिड़की से पीछे से भागे हैं। जिन्हें वहीं पास में रहने वाले एक व्यक्ति ने देखा है। उसको शक भी हुआ लेकिन उसने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

आफिस में मिली नोट गिनने वाली मशीन

प्रापर्टी डीलर के आफिस में चोरी की वारदात के बाद पुलिस ने जांच में पाया कि वहां नोट गिनने की मशीन भी थी। इससे साफ है कि वहां रोजाना लाखों रुपये से ज्यादा का लेन देन होता था। पुलिस अब उसकी भी जांच करेगी।

पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि सुबह वह मार्निंग वाक के लिए निकला था। 5 बजकर 10 मिनट में उसने खिड़की से निकलते दो लोगों को देखा था। उनके पास मशीन और बैग था। तेजी से भाग रहे थे। पुलिस अब उस व्यक्ति को पुराने चोरी के मामले में पकड़े गए आरोपितों की तस्वीर दिखाकर पहचान कर रही है। वहीं स्कैच भी तैयार किया जाएगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *