रायपुर में शिल्प सरोवर मेला 16 से 30 अक्टूबर तक

रायपुर। शेपर्स मैनेजमेंट सोसायटी रायपुर द्वारा इस वर्ष दिवाली पर्व पर “शिल्प सरोवर मेला का आयोजन 16 से 30 अक्टूबर 2024 तक, स्थानीय प्रगति मैदान, मंडी गेट, जिला हॉस्पिटल के पास मेन रोड पंडरी, रायपुर में किया जा रहा है। शिल्प सरोवर मेला आयोजन का यह 15वां वर्ष है, प्रतिवर्ष इस मेले का आयोजन दशहरे और दिवाली के बीच के दिनों में 15 दिवस के लिये किया जाता है, इस कड़ी में इस वर्ष दिवाली के उपलक्ष्य में यह आयोजन 16 से 30 अक्टूबर 2024 तक, स्थानीय प्रगति मैदान, मंडी गेट, जिला हॉस्पिटल के पास मेन रोड पंडरी, रायपुर में किया जा रहा है, मेले में देश भर के हस्तकरघा एवं हस्तशिल्प से जुड़े कारीगर हिस्सा लेतें हैं, लगभग 80 से 100 स्टालों में देश के विभिन्न हिस्सों से आये आर्ट एवं क्राफ्ट की झलकिया मिलेंगी, खाने-पीनें के स्टाल के अलावा बच्चों के मनोरंजन की भी सुविधा होगी।

15 दिवसीय इस मेले जयपुर की चुड़िया, राजस्थानी मोजरी एवं शूट, पटियाला फूलकारी वर्क, जरदोजी आर्ट, नार्थ ईस्ट का ड्राई फ्लावर, बंगाली काटन, चंदेरी साड़ियां, भागलपुर कपड़े, मुंबई की ज्वेलरी, हैदराबादी मोती, सहारनपुर काफ्ट, कश्मीरी शाल, भदोही का कारपेट, आयरन क्राफ्ट, छत्तीसगढ़ का बेल मेटल, कोसा की साड़ियां, लखनवी चिकन हैंडलूम, बांस शिल्प, टेराकोटा आदि वस्तुऐं शिल्प सरोवर की शोभा बढ़ायेंगी । इस मेले के संयोजक अर्चना हुकरे ने जानकारी दी, कि स्व सहायता समूहों से से जुड़ी महिलाओं का विशेष योगदान रहता है, शिल्प सरोवर मेले में वे अपने उत्पादन आसानी से ग्राहकों तक पहुंचा सकते है। यह आयोजन हमारी पारंपरिक धरोहर को संजाये रखने एवं आर्ट क्राफ्ट के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये काफी महत्वपूर्ण है।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *