किरन्दुल में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा है लोकपर्व छेरछेरा

किरन्दुल-छत्तीसगढ़ का लोकपर्व छेरछेरा आज किरन्दुल में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।यह पर्व पौष पूर्णिमा के दिन खास तौर पर मनाया जाता है।यह अन्न दान का महापर्व है।छत्तीसगढ़ में यह पर्व नई फसल के खलिहान से घर आ जाने के बाद मनाया जाता है।इस दौरान लोग घर-घर जाकर अन्न का दान मांगते हैं।
इस दिन सुबह से ही बच्चे, युवक व युवतियां हाथ में टोकरी,बोरी आदि लेकर घर-घर छेरछेरा मांगते हैं।धान मिंसाई हो जाने के चलते गांव में घर-घर धान का भंडार होता है,जिसके चलते लोग छेर छेरा मांगने वालों को दान करते हैं। इन्हें हर घर से धान,चावल व नगद राशि भी मिलती है। आपको बता दें किरंदुल में भी बड़े हर्षोल्लास के साथ छेर छेरा का पर्व मनाया जा रहा है जिसमें बच्चे एवं महिलाएं अलग अलग टुकड़ियों में घर घर जाकर छेर छेरा मांग रहे है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *