होटल में खूब बिकी शराब, ड्राई-डे पर आदेश का उल्लंघन

दुर्ग। जिले में गांधी जयंती यानी ड्राई-डे के दिन होटल-बार में अधिक रेट पर जमकर शराब बेची गई। शराब बिक्री का वीडियो दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी को भेजा गया, तो उन्होंने कार्रवाई करने की बात कही है। इसकी जानकारी भिलाई नगर सीएसपी को दी गई। उन्होंने तत्काल सुपेला थाने से एक टीम भेजी और होटल लोटस के पास से दो लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले गए। उनका कहना है कि उन्हें मौके पर कोई शराब नहीं मिली, इसलिए उन्होंने आरोपियों के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि, आबकारी विभाग के अधिकारियों ने सभी बार को ड्राई-डे पर सील कर दिया था। लेकिन बार के एक रास्ते को खुला छोड़ दिया गया। उसी रास्ते से बार संचालकों ने अधिक रेट पर जमकर शराब बेची। इस मामले में जिला आबकारी अधिकारी राजेश जायसवाल को कई बार फोन लगाया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *