दुर्ग जिले में कोरोना से फिर पांच की मौत, स्वास्थ्य विभाग चिंतित

दुर्ग। जिले में कोरोना से लगातार मौत हो रही है। सोमवार को भी इलाज के दौरान पांच कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। जिले में कोरोना से निरंतर हो रही मौतों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है।

हालांकि कोरोना संक्रमण की दर में लगातार कमी आ रही है। नए मिलने वाले मरीजों की संख्या निरंतर घट रही है।

जिला स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को जिले में 2460 लोगों की कोरोना जांच कराई गई। जिसमें 364 नए संक्रमित मरीज मिले हैं।

वहीं पांच मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। सीएमएचओ डा.गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि सभी मरीज 50 प्लस से अधिक आयु के हैं और इन्हें अन्य बीमारियां थी। उल्लेखनीय है कि जिले में पिछले दस दिनों से कोरोना से रोजाना मौतें हो रही है।

वहीं कोरोना से 886 लोग स्वस्थ्य हुए हैं। नए मिलने वाले मरीजों की तुलना में स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या है। सीएमएचओ डा.गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए लोगों को वैक्सीन लगवाने कहा जा रहा है साथ ही अन्य बीमारियों से पीड़ित कोरोना संक्रमित मरीजों को समय रहते कोरोना का इलाज करा्‌ए जाने की भी सलाह दी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि जिले में कोरोना के नए संक्रमण दर में लगातार कमी देखने को मिल रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *