कवर्धा, मानिकपुरी पनिका समाज की चतुर्थ जिला कार्यसमिति की बैठक ग्राम नाउडीह में रखी गई थी। बैठक प्रारम्भ साहब कबीर के तैलचित्र की पूजा कर किया गया।उक्त बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
मानिकपुरी समाज के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र मानिकपुरी ने बताया कि जिलाकार्यकारिणी सहित निम्न इकाइयों के गठन के पश्चात विभिन्न सामाजिक कुरीतियों को दूर करते हुए समाज के सर्वांगीण विकास के लिए योजना बनाकर उसे मूर्त रूप देने चर्चा की गई। उन्होंने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों से सद्गुरु कबीर साहब के वाणी वचनों को आत्मसात करते हुए दी गई जिम्मेदारी को अच्छे से निर्वहन करने की अपील की। उपस्थित सभी सदस्यों ने अपनी सहमति जताई व एकजुट होकर उद्देश्य की पूर्ति के लिए कार्य करने पर जोर दिया।
बैठक में कोरोना के फिर से बढ़ते प्रकोप से सावधान रहने को कहा गया।इस दौरान विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमो में प्रशासन की गाइड लाइन का कड़ाई से पालन करने को कहा गया। सीमित संख्या,सोसल डिस्टेंस, मास्क व सेनेटाइजर की अत्यंत आवश्यकता पर जोर दिया गया। अंत मे सभी ब्लॉक अध्यक्षों को आगामी बैठक तक, कार्ययोजना सौप कर जानकारी देने कहा गया। बैठक में निर्णायक मण्डल के धरम दास, आगर दास जिला उपाध्यक्षद्वय रामदास, रतन दास, लखन दास, जिला महासचिव कमल मुरचले, सहसचिव रतन दास,ब्लॉक अध्यक्ष द्वय राजू दास, फागूदास, देवदास, जिला कार्य.सदस्यगण कुंवर दास, धिरवा दास, मोलू दास, प्रभु दास,अनिल दास, जितेंद्र दास आदि उपस्थित रहे।