बोड़ला, को ग्राम पंचायत अचानकपुर के आश्रित ग्राम बोइरकछरा में माँ महामाया मंदिर के पास गांव से दूर होने के कारण वहा पानी की कोई व्यवस्था नही था जिसके कारण से लोगों को पानी पीने के लिए दूर जाना पड़ता था जिससे बहुत समस्या का सामना करना पड़ता था
कांग्रेस पार्टी द्वारा गांव गांव में जनजागरण पद यात्रा के समय पीताम्बर वर्मा के उपस्थित में माँ महामाया समिति के सदस्यों द्वारा मांग किया गया था जिसमे ब्लाक अध्यक्ष पीताम्बर वर्मा के द्वारा कैबिनेट मंत्री को उनकी मांगों को अवगत कराया गया जिसमें आज दिनांक 03/02/22 ग्राम बोइरकछरा में माँ महामाया मंदिर के पास हैंडपंप हेतु बोर खनन किया गया महामाया मंदिर सदस्यों द्वारा कैबिनेट मंत्री अकबर भैया एवम पीताम्बर वर्मा जी का आभार धन्यवाद व्यक्त किया गया….