बिलासपुर पहुंचे बैंक ऑफ बड़ौदा के महाप्रबंधक दिवाकर प्रसाद सिंह, 15 जिलों के शाखा प्रबंधकों संग होगी अहम बैठक

बिलासपुर। बैंक ऑफ बड़ौदा के महाप्रबंधक श्री दिवाकर प्रसाद सिंह के बिलासपुर दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ के 15 जिलों के शाखा प्रबंधकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में बैंक के व्यवसायिक विकास, विभिन्न व्यावसायिक गतिविधियों, निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति और ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी।

बैठक में शाखाओं के व्यवसायिक प्रदर्शन की समीक्षा के साथ बैंकिंग सेवाओं को और बेहतर बनाने तथा ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप सुविधाओं के विस्तार को लेकर भी रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

MSME उद्यमियों के लिए कस्टमर आउटरीच कार्यक्रम

बैठक के बाद शाम 7 बजे टाउन हॉल, बिलासपुर में MSME उद्यमियों के लिए कस्टमर आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र के छोटे एवं मध्यम उद्यमियों को बैंक ऑफ बड़ौदा की विभिन्न MSME उत्पादों, ऋण योजनाओं और बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम के दौरान MSME उद्यमियों की वित्तीय जरूरतों, कारोबार विस्तार के लिए आवश्यक पूंजी और बैंक की ओर से उपलब्ध कराए जा रहे वित्तीय समाधानों पर चर्चा की जाएगी। उद्यमियों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।

बैंक और उद्यमियों के बीच मजबूत होगा संवाद

यह कस्टमर आउटरीच कार्यक्रम बैंक ऑफ बड़ौदा और MSME क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इसके माध्यम से उद्यमियों की आवश्यकताओं को समझने और उन्हें उपयुक्त बैंकिंग एवं वित्तीय समाधान उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा।

कार्यक्रम से MSME उद्यमियों को अपने व्यवसाय के विस्तार के लिए उपलब्ध बैंकिंग विकल्पों की जानकारी मिलने के साथ बैंक और स्थानीय कारोबारी समुदाय के बीच व्यावसायिक संबंधों को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *