Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u885799198/domains/thethinkmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
जन्नत जुबैर और मौनी रॉय ने साथ लगाए ठुमके, फैंस ने कहा- गर्मी बढ़ा दी - The Think Media

जन्नत जुबैर और मौनी रॉय ने साथ लगाए ठुमके, फैंस ने कहा- गर्मी बढ़ा दी

जन्नत जुबैर और मौनी रॉय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दोनों को साथ मिलकर जमकर ठुमके लगाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में दोनों साथ में मस्ती करते नजर आ रहे है। जन्नत जुबैर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘क्या आप मुझसे ये सीखना चाहते हो कि कोलैब्रेशन कैसे किया जाता है। देखते रहिये, जल्द कुछ नया आ रहा है।’

जन्नत जुबैर की वीडियो को 1 घंटे में 2 लाख 43 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले है। वहीं इस पर 23 सौ के लगभग कमेंट्स किए गए है। जन्नत जुबैर ने वीडियो में ग्रीन कलर की वन पीस ड्रेस पहन रखी है। वहीं मौनी रॉय ने व्हाइट क्रॉप टॉप और ग्रीन पैंट पहन रखी है। मौनी रॉय की वीडियो पर फैंस दिल खोलकर कमेंट कर रहे है। कई लोगों ने वीडियो पर दिल और पॉपिंग आईज की इमोजी शेयर की है। वहीं दोनों ने साथ मिलकर डांस करते नजर आ रहे है।

जन्नत जुबैर की वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रही है। कई फैंस ने वीडियो पर गर्मी बढ़ा दी, हॉट, ब्यूटीफुल, अमेजिंग जैसे कमेंट्स किए है। जन्नत जुबैर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है। वह अक्सर अपनी डांस वीडियो भी शेयर करती है। वह हाल ही में खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आई थी। इसमें उनके अलावा और भी कई कलाकार नजर आए थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *