गुरमीत-देबिना के घर गुंजी किलकारी, वीडियो शेयर कर दी खुशखबरी

टीवी के पॉपुलर एक्टर गुरमीत चौधरी (Tv Actor Gurmeet Chaudhary) को लेकर एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल गुरमीत और देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) माता-पिता बन गए हैं। दोनों के घर एक बेटी का जन्म हुआ है और अब दोनों एक बेटी के माता पिता बन गए हैं। बीते रविवार (3 अप्रैल) को देबिना ने बिटिया (Gurmeet-Debina Became Parents) को जन्म दिया है। जी हाँ और इस बात की जानकारी गुरमीत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टा पर फैंस के साथ शेयर की। आप देख सकते हैं हाल ही में गुरमीत ने एक वीडियो शेयर किया है और अपने शुभचिंतकों को बताया कि वह और देबिना अब पेरेंट्स बन गए हैं। वहीँ गुरमीत ने इस वीडियो को प्यारा सा कैप्शन भी दिया।

आप देख सकते हैं अभिनेता ने कैप्शन में लिखा है- ‘हमने अपनी बेटी ‘बेबी गर्ल’ का ग्रेटीट्यूड के साथ वेलकम किया है। हमारी बच्ची ने दुनिया में 3 अप्रैल 2022 को कदम रखा है। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। गुरमीत-देबिना।’ वैसे हम आप सभी को बता दें, देबिना ने अपने फैंस से तब खुशखबरी शेयर की थी जब उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला था। आपको पता हो गुरमीत और देबिना शादी के 11 साल बाद पेरेंट्स बने हैं।

जी हाँ, गुरमीत और देबिना साल 2008 से एक दूसरे को जानते हैं और दोनों पहली बार टीवी शो ‘रामायण’ के सेट पर मिले थे। इसी शो में गुरमीत श्रीराम और देबिना मां सीता के किरदार में नजर आई थीं और दोनों की जोड़ी इस शो से सुपरहिट हो गई थी। इस शो के बाद दोनों ने साल 2011 में प्राइवेट सेरेमनी की और शादी रचा ली थी। अब शादी के बाद दोनों माता-पिता बन चुके हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *