सोनम कपूर-आनंद अहूजा जल्द बनने वाले हैं पैरेंट्स, एक्ट्रेस ने बेबी बंप के साथ शेयर की तस्वीरें

एक्टर अनिल कपूर के घर जल्द ही खुशखबरी आने वाली है। बेटी सोनम कपूर मां बनने वाली हैं। सोनम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट पर अपने बेबी बंप के साथ इस गुड न्यूज का एलान किया है। सोनम कपूर अगले महीने अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। सोशल मीडिया पर इसका एलान करते हुए उन्होंने अपने बेबी बम्प की तस्वीरें भी शेयर की। जिसमें बड़े प्यार से वो पति आनंद अहूजा की गोद में लेटी हुईं हैं। पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हमारे चार हाथ आपको उठाने के लिए बेताब हैं। दो दिल हर कदम पर आपके साथ हैं। हम आपका स्वागत करने के लिए और इंतजार नहीं कर पा रहे।

सोशल मीडिया पर सोनम कि फैमिली और फ्रेंड्स काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट पर बधाईयों का तांत लग गया है। अंशुला कपूर, खुशी कपूर, करीना कपूर ने सोनम और आनंद आहूजा को आने वाले इस नन्हें मेहमान की बधाई दी। सोनम कपूर के फैंस भी इस खुशी को सुन खुशी से झूम उठे हैं। वो काफी समय से ऐसी किसी खबर का इंतजार कर रहे थे।

बता दें कि ये पहली बार नहीं है, इससे पहले भी सोमन की प्रेग्नेंसी की खबरे सामने आ चुकीं हैं। कभी उनकी ड्रेस को लेकर तो कभी सोशल मीडिया पर गायब होने को लेकर प्रेग्नेंसी के कयास लगते ही रहे हैं। एक बार तो सोनम ने अपने पीरियड्स के दिन चाय पीते हुए की तस्वीरें शेयर कर इन अफवाहों के खंडन किया था।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *