पर्दे पर जल्द क्रिकेट खेलती नजर आएंगी तापसी पन्नू, रिलीज हुआ मिताली राज की बायोपिक का टीजर

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू की बहुचर्चित फिल्म ‘शाबाश मिट्ठू’ काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। उनकी यह फिल्म महिला क्रिकेटर मिताली राज की बायोपिक है। अब फिल्म ‘शाबाश मिट्ठू’ का टीजर रिलीज हो गया है। जिसमें तापसी पन्नू मिताली राज की भूमिका में नजर आ रही हैं। यह उनकी दूसरी स्पॉर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इससे पहले तापसी पन्नू ने फिल्म रश्मि रॉकेट में नजर आई थीं।

फिल्म ‘शाबाश मिट्ठू’ के टीजर को तापसी पन्नी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। टीजर में क्रिकेट में हासिल की गईं मिताली राज की उपलब्धियों को दिखाया गया है। टीजर के देखकर का जा सकता है कि फिल्म में मिताली की जिंदगी के उतार-चढ़ाव, असफलताओं और उत्साह के पलों देखने को मिलेंगे। टीजर के आखिरी में तापसू पन्नू के क्रिकेटर लुक को भी दिखाया गया है।

इस फिल्म में तापसी पन्नू मिताली राज का मुख्य किरदार निभा रही हैं। इस टीजर को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने मिताली राज के लिए खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘जेंटलमैन के इस खेल में उन्होंने इतिहास को फिर से लिखने की जहमत नहीं उठाई… इसके बजाय उन्होंने अपनी कहानी बनाई!’ सोशल मीडिया पर फिल्म ‘शाबाश मिट्ठू’ का टीजर वायरल हो रहा है।

तापसी पन्नू और मिताली राज के फैंस टीजर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म ‘शाबाश मिट्ठू’ की कहानी को प्रिया अवान ने लिखा है। जबकि इस फिल्म का निर्देशन राहुल ढोलकिया कर रहे हैं। इस फिल्म में तापसी पन्नी के साथ अभिनेता विजय राज भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म का निर्माण वायकॉम 18 स्टूडियोज के बैनर तले किया गया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *