‘कसौटी जिंदगी की’ फेम श्वेता तिवारी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। श्वेता अपने दम पर इंडस्ट्री में एक खास पहचान बनाई है। ‘कसौटी जिंदगी की’ में प्रेरणा के अहम किरदार से श्वेता को काफी पॉपुलेटिरी मिली थी। अबतक श्वेता कई टीवी शोज के साथ भोजपुरी फिल्मों और बॉलीवुड में आइटम नंबर भी कर चुकी हैं। इसी के साथ ही श्वेता तिवारी ‘बिग बॉस’ की ट्रॉफी भी अपने नाम कर चुकी हैं। एक्टिंग के साथ श्वेता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरों के जरिए फैंस को क्रेजी बनाती रहती हैं। इसी बीच श्वेता की लेटेस्ट तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। यहां देखें तस्वीरें…
श्वेता तिवारी ने होली के खास मौके पर अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देखकर फैंस दीवाने हो रहे हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि श्वेता क्रीम कलर की नाइटी में नजर आ रही हैं। इस दौरान उनका लुक काफी सिंपल है लेकिन इसके बावजूद उनकी सादगी फैंस पर कहर ढाह रही हैं। श्वेता दौरान उनके बाल ओपन है और वह खुद ही कैमरे में अपनी सेल्फी लेती दिख रही हैं। श्वेता की ये तस्वीरें उनके फैंस को दीवाना बनाने के लिए काफी हैं। अबतक इन फोटोज को फाफी व्यूज मिल चुके हैं। इस पर कमेंट कर फैंस लगातार उनकी तारीफे करते दिख रहे हैं। वहीं कई यूजर उन्हें हॉट, बोल्ड, फायर, हार्ट जैसे इमोजी शेयर कर उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं।