प्रकाश विद्यालय में मनाया गया सम्मान समारोह एवं वार्षिकोत्सव

किरन्दुल-प्रकाश विद्यालय किरन्दुल में शनिवार देर शाम सम्मान समारोह एवं वार्षिकोत्सव मनाया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विनय कुमार मुख्य महाप्रबंधक (उत्पादन) एनएमडीसी बीआईओएम किरन्दुल कॉम्प्लेक्स विशिष्ट अतिथि राजेन्द्र मृणाल राय,मनीष एन्टोनी शिक्षा सचिव कैथोलिक डायोसिस ऑफ जगदलपुर की अध्यक्षता में हुआ।इस अवसर पर शालेय बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में बच्चों को शिक्षा के महत्व को बताया एवं आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।प्राचार्य फिलिप अब्राहम ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान एनएमडीसी उपमहाप्रबंधक बी के माधव,मैनेजर साजन एवं आर्सेलर मित्तल कंपनी के महाप्रबंधक जी राघवेलु ने प्रत्येक विद्यार्थी को ज्ञान ज्योति पुरस्कार प्रदान किया।कार्यक्रम में लखबीर सिंह एचओडी सिविल,सभी शिक्षक एवं कर्मचारी,स्कूल नेता प्रणव एस. नायर एवं अभिभावक गण उपस्थित थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *