उर्फी जावेद का फ्रंट ओपन ब्लाउज देख हैरान हुए लोग

उर्फी जावेद हमेशा ही फैंस को हैरान करती रहती हैं। वह मीडिया के सामने हमेशा कुछ ऐसा अजीबो गरीब पहन कर स्पॉट होती हैं कि पल भर में सुर्खियों में आ जाती हैं। उर्फी को अब अच्छे से पता है कि लाइम लाइट में बनें रहते के लिए क्या कारण है। इसी बीच एक बार​ से फिर उर्फी ने कुछ ऐसा पहना कि हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है। उर्फी का नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उर्फी का ब्लाउज देख हर किसी की आंखे खुली रह गईं। यहां देखें वीडियो…

उर्फी जावेद का नया लुक सोशल मीडिया पर टॉप ऑफ द टाउन बना हुआ है। उनके इस वीडियो को फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बार फिर से उर्फी अपने फैशन से हर किसी को हैरान करती दिख रही हैं। इस दौरान उन्होंने व्हाइट और पिंक कॉम्बिनेशन की साड़ी पहनी हुई है। वहीं इसके साथ उर्फी ने प्लेन पिंक कलर का ब्लाउज पहना है। उनके इस ब्लाउज का डिजाइन लोगों को हजम नहीं हो रहा है। आप खुद देख सकते हैं कि उर्फी ने आगे से फुल ओपन ब्लाउज पहना है जबकि पीछे से इसका डिजाइन बिल्कुल सिंपल है। आम तौर पर देखा गया है कि इस तरह का डिजाइन पीछे होता है और आगे प्लेन। लेकिन अब ये उर्फी ने पहना है तो इसमें बोल्डनेस का तड़का लगना तो जरूरी है। इस वीडियो को देखकर लोग उर्फी से बस एक ही सवाल पूछते दिख रहे हैं कि उन्होंने ब्लाउज उल्टा क्यों पहना है। इसके लेकर लगातार वह ट्रोल की जा रही हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *