बिलासपुर। सोमवार को एक बार फिर जिले में कोरोना वायरस ने अपने तेवर दिखाए है। विभिन्न् अस्पतालों में भर्ती पांच मरीजों की मौत हुई है। जिसमे तीन जिले के और अन्य दो दीगर जिलों के रहने वाले है। वही संक्रमण के मामलों में कमी दर्ज की गई है। जिले में कुल 229 नए मरीज की पहचान की गई है।
जिले अंतर्गत कृष्णा चौक लोधीपारा सरकंडा निवासी 56 वर्षीय नटवर लाल अग्रवाल को हालत गंभीर होने पर 15 जनवरी को एससीसीएच यूनिट हास्पिटल रायपुर में भर्ती किया गया था। इसी तरह ओम नगर जरहाभाठा निवासी 75 वर्षीय चंद्रकली ध्रुव को 12 जनवरी को वासुदेव हास्पिटल में और सिटी कोतवाली तेलीपारा निवासी 78 वर्षीय कल्याण कुमार डे को 10 जनवरी को अपोलो हास्पिटल में भर्ती कराया गया था।
इसी तरह दूसरे जिले अंतर्गत मुंगेली निवासी 85 वर्षीय को 15 जनवरी को अपोलो हास्पिटल में और सुभाष नगर दुर्ग निवासी 59 वर्षीय नलिन कुमार त्रिपाठी को 12 जनवरी को वासुदेव अस्पताल में भर्ती किया गया था। इन पांचों की मौत सोमवार को हो गई है। वही इन सब के बीच राहत की एक बात यह है कि मरीज की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को 271 मरीज मिले तो शनिवार को यह संख्या गिरकर 229 पर आ गया है।