भोपाल । कोरोना की तीसरी लहर दिनों दिन भयावह रूप से संक्रामक होती जा रही है। जहां कोरोना की दूसरी लहर में मरीजों की संख्या एक माह में पांच हजार के पार पहुंची थी, तो तीसरी लहर में 21 दिन में ही यह पार हो गया है। शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना के 79,667 सैंपल की जांच में 5315 मरीज मिले हैं। शुक्रवार को संक्रमण दर 6.67 फीसद रही। इसके साथ ही प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या भी अब 25,523 हो गई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की स्थिति में प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों में से 535 यानी सिर्फ दो फीसद ही अस्पतालों में भर्ती थे। दूसरी लहर में 11 मार्च से मरीजों की संख्या बढ़नी शुरू हुई थी। 11 अप्रैल को रोजाना पांच हजार से ज्यादा मरीज हो गए थे। तीसरी लहर में 26 दिसंबर 2021 से मरीज बढ़ना शुरू हुए, जो 21 दिन में लगातार बढ़ते हुए 30 से बढ़कर 5315 हो गए हैं।
तीसरी लहर में कोरोना बेकाबू, मध्य प्रदेश में तीन हफ्ते में ही पांच हजार का आंकड़ा पार, दूसरी लहर में लगे थे 30 दिन
प्रदेश के आठ जिलों में सौ से ज्यादा मरीज मिले
स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के आठ जिलों में सौ से ज्यादा मरीज मिले हैं। इनमें इंदौर में 1343, भोपाल में 986, ग्वालियर में 593, सागर में 321, जबलपुर में 316, उज्जैन में 157, कटनी में 129 और विदिशा में 107 मरीज मिले है।
प्रदेश में अब तक मिले कोरोना के मरीज — 8,24,543