टिप-टिप बरसा पानी गाने पर कैटरीना को भी मात दे रही ये एक्ट्रेस

फिल्म सूर्यवंशी के हिट गाने ‘टिप टिप बरसा पानी’ में कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की अदाओं का कोई मैच अब तक नहीं मिल पाया है, लेकिन भोजपुरी अभिनेत्री श्वेता महारा (Shweta Mahara) ने हाल ही में एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है इसमें वह इसी गाने पर कैटरीना कैफ को कड़ी टक्कर देती हुई नज़र आ रही है. श्वेता डार्क ग्रे कलर की साड़ी पहन कर ‘टिप टिप बरसा पानी’ गाने पर थिरकती हुई नज़र आ रही है. गाने में श्वेता कैटरीना की तरह एनर्जेटिक सिग्नेचर स्टेप भी कर रही है. वहीं टिप टिप सॉन्ग पर परफॉर्म करते हुए अभिनेत्री  के चेहरे के हाव भाव देखने काबिल है. श्वेता के इस वीडियो को देख कर फैंस बहुत खुश हैं और तरह तरह की बातें कर उनकी तारीफें करने में लगे हुए है. श्वेता अब तक कई गानों पर परफ़ॉर्म कर चुकी हैं.

फैंस के मध्य ऐसे बनी श्वेता की खास पहचान: म्यूजिक इंडस्ट्री में श्वेता के कई गानों के वीडियो भी देखने को मिले जैसे ‘परदेसिया’ और ‘जहर’। इन्हीं गानों के कारण श्वेता को इंडस्ट्री में खास पहचान मिली। ऐसे में श्वेता फैंस के बीच काफी पॉपुलर हो चुकी है, जिसके उपरांत श्वेता सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहने लगी हैं. श्वेता ने अपना ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया तो वह फैंस के बीच बहुत तेजी  से वायरल हो गया. श्वेता के इस बोल्ड वीडियो को देख कर एक फैन ने बोला-आपने तो वाकई पानी में आग लगा दी. तो किसी ने कहा- कैटरीना को तगड़ी टक्कर दे रही हो आप. तो किसी ने कहा- कैटरीना कैफ भी फीकी पड़ जाए आपके आगे तो.

कैटरीना कैफ की तरह कातिल अदाएं दिखा रहीं श्वेता: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार  वीडियो में श्वेता के मूव्स कातिलाना है. अपनी किलर परफॉर्मेंस से श्वेता महारा फैन्स का दिल भी जीतने में कामयाब हो चुकी है. इससे पहले श्वेता महारा का एक और गाना सामने आया था ‘गुलाब जल’. इस गाने को भी दर्शक अच्छा रिस्पॉन्स भी देने लगे है.  गाने में श्वेता के साथ नीलकमल सिंह हैं.दोनों के मध्य कई सारे रोमांटिक सीन्स भी शूट किए गए हैं. गाने में दोनों की कैमेस्ट्री कमाल की नज़र आ रही है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *