स्टेट चैंपियन बनी बिलासपुर की बेसबॉल टीम, सक्ती के आर्या शर्मा ने बढ़ाया जिले का मान

जैजैपुर। 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग की 14 वर्षीय बालक बेसबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टेट चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया। इस विजेता टीम में सक्ती जिले के जैजैपुर स्थित जी.एस.सी. इंग्लिश मीडियम स्कूल के कक्षा 7वीं के प्रतिभावान छात्र आर्या शर्मा ने बिलासपुर संभाग का प्रतिनिधित्व किया।

बिलासपुर में 3 से 6 सितंबर 2026 तक आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आर्या शर्मा का चयन सक्ती जिले के लिए गौरव की बात रही। संभाग की विजेता टीम का हिस्सा बनकर उन्होंने न केवल जैजैपुर और सक्ती जिले, बल्कि अपने विद्यालय का नाम भी रोशन किया।

 

विद्यालय प्रबंधन ने आर्या की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, संघर्षशीलता और टीम भावना जैसे गुण विकसित करते हैं। आर्या शर्मा की सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

इस उपलब्धि पर जी.एस.सी. शाला परिवार ने आर्या शर्मा और बिलासपुर संभाग की पूरी विजेता टीम को बधाई दी। विद्यालय के संचालक श्री जी.एस. चन्द्रा, इंग्लिश मीडियम प्राचार्य श्रीमती निशा चन्द्रा, हिन्दी मीडियम प्राचार्य श्री विजय कुमार यादव, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रीमा रानी पलांगे, सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्री शंकर लाल यादव, खेल प्रभारी श्रीमती हनीफा खान, परीक्षा प्रभारी श्रीमती गायत्री यादव सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ ने आर्या के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *