अभद्र भाषा के इस्तेमाल के लिए Karan Johar पर भड़कीं Divya Khossla

एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म ‘जिगरा’ (Jigra) की रिलीज के बाद से ही फिल्म को पॉजिटिव से ज्यादा नेगेटिव पब्लिसिटी मिल रही है. प्रोड्यूसर और एक्ट्रेस दिव्या खोसला (Divya Khossla) ने ‘जिगरा’ के मेकर्स पर ‘सावी’ की स्क्रिप्ट चुराने का आरोप लगाया है. जिसके बाद से करण जौहर (Karan Johar) और उनके बीच विवाद शुरू हो गया है.

बता दें कि करण जौहर (Karan Johar) फिल्म ‘जिगरा’ (Jigra) के को-प्रोड्यूसर हैं. उन्होंने दिव्या खोसला (Divya Khossla) के बयान के बाद बिना नाम लिए उन्हें मूर्ख कहा, जिसके बाद एक्ट्रेस ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया. लेकिन इनके बीच के विवाद ने अब और गंभीर रूप ले लिया है.

दिव्या खोसला (Divya Khossla) ने एक थिएटर की फोटो शेयर की थी, जिसमें जिगरा फिल्म चल रही थी. वह थिएटर पूरी तरह से खाली था. दिव्या ने तब कहा था कि आलिया भट्ट में सच में बहुत जिगरा है. अपनी ही फिल्म के लिए टिकट्स खरीद लिए और फेक कलेक्शन अनाउंस कर दिए. इस पर करण ने एक पोस्ट में बिना एक्ट्रेस का नाम लिए उन्हें मूर्ख कहा था. जिसके बाद दिव्या भी कहां चुप रहने वाली थीं. उन्होंने भी कह दिया कि जो चोरी करते हैं, वह शांत रहकर ही लड़ाई में बने रह सकते हैं. उनकी खुद की कोई आवाज नहीं होती.

बता दें कि अपने एक इंटरव्यू में दिव्या खोसला (Divya Khossla) ने करण जौहर (Karan Johar) के उन्हें मूर्ख कहने की बात पर खुलकर भड़ास निकाली है. दिव्या ने आलिया को लेकर भी बयान देते हुए कहा कि आलिया फेमस पर्सनालिटी हैं. उन्हें इस तरह की हरकतें की जरूरत नहीं है. असली हीरोइज्म गलत के खिलाफ बोलने में होता है. ऑडियंस को पैसे और पावर के बल पर नहीं, मेरिट के आधार पर तय करने देना चाहिए.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *