मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हस्तक्षेप से किरंदुल-बचेली क्षेत्र के स्कूलों का जीर्णोद्धार, प्रवेश जोशी ने जताया आभार

किरन्दुल, किरंदुल-बचेली क्षेत्र के स्कूलों की बदहाली को लेकर युवा समाजसेवक प्रवेश जोशी द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को लिखे गए पत्र का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला कलेक्टर और शिकायत विभाग ने तत्काल कार्यवाही करते हुए मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत क्षेत्र के 14 स्कूलों के जीर्णोद्धार के लिए धनराशि अनु.50.07 लाख स्वीकृत कर दी है। जिससे स्कूल की छत,दीवाल,फर्श,खिड़की,दरवाजा, मरमत एवं अतिरिक्त कक्ष बनाने में उपयोग किया जायेगा।

मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत किरंदुल-बचेली क्षेत्र के जिन स्कूलों का जीर्णोद्धार किया जाएगा, उनमें बचेली के सरकारी प्राथमिक विद्यालय डी.एन.के.1 , पी.एस. लेबरहार्ट मेंट, सरकारी प्राथमिक विद्यालय डी.एन.के.2 , सरकारी प्राथमिक विद्यालय पटेलपारा, पी.एस. कदमपारा, सरकारी प्राथमिक विद्यालय पदापुर, सरकारी प्राथमिक शाला बड़ेपारा, पीएस-(रेलवे कॉलोनी), शासकीय उच्च प्राथमिक पटेलपारा, शासकीय उच्च प्राथमिक बचेली, शासकीय प्राथमिक विद्यालय बेनपाल और किरंदुल शहर का सरकारी म.स.बैलाडीला (एसएसए),सरकारी मदाडी मांझापारा ,सरकार, ज्ञान ज्योति पी.एस. पेरपा सरपंचपारा शामिल हैं।

प्रवेश जोशी ने छत्तीसगढ़ के महानायक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बच्चों के हित में तत्काल कार्यवाही करने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की त्वरित कार्यवाही से क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा का माहौल मिलेगा व यह शिक्षा के प्रति उनका समर्पण है।

विकास पुरुष जिला कलेक्टर और शिकायत विभाग की विश्वसनीय कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए जोशी ने कहा कि शिकायतों का प्रभावशाली निवारण ही सरकार की जन-हितैषी नीति का प्रमाण है और यह कार्यवाही क्षेत्र के बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी बच्चों के हित के लिए कार्य करते रहेंगे। यह भी उल्लेखनीय है कि शिकायत पर कार्यवाही दर्शाता है कि सरकार नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से ले रही है। जोशी की यह पहल अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत है। यह दर्शाता है कि यदि हम अपनी आवाज उठाते हैं तो सरकार जरूर हमारी बात सुनेगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *