भाजपा नेता डोगेंद्र नायक का निधन, MP बृजमोहन अग्रवाल ने जताया दुःख

रायपुर। भाजपा नेता डोगेंद्र नायक का निधन हो गया है, MP बृजमोहन अग्रवाल ने दुःख जताते हुए कहा, आज मेरे साथी भाजपा नेता डोगेंद्र नायक का आकस्मिक निधन हम सब के लिए अत्यंत दुख का क्षण है। दुर्गा कॉलेज में सक्रिय छात्र राजनीति से अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत करने वाले डोगेंद्र नायक केवल एक छात्र नेता नहीं, बल्कि संगठन क्षमता, स्पष्ट विचार और जनसंपर्क की सहज शैली के लिए पहचाने जाते थे। छात्रसंघ की गतिविधियों से लेकर सामाजिक सरोकारों तक, उन्होंने सदैव अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई। बाद में भारतीय जनता पार्टी की राजनीति में वे एक समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में स्थापित हुए।

संगठन के प्रति निष्ठा, कार्यकर्ताओं से आत्मीय संबंध और जनहित के मुद्दों पर मुखर भूमिका—इन सबने उन्हें एक जाना-पहचाना चेहरा बना दिया। जो लोग उन्हें निकट से जानते थे, वे उनकी सादगी, मिलनसार स्वभाव और संघर्षशील व्यक्तित्व के साक्षी हैं। उनका जीवन हमें यह संदेश देता है कि सार्वजनिक जीवन में पहचान पद से नहीं, बल्कि व्यवहार और समर्पण से बनती है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों एवं समर्थकों को इस असहनीय क्षति को सहने की शक्ति दें। ॐ शांति… शांति… शांति…!

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *