पोषण पखवाड़ा के तहत बच्चों का लिया गया वज़न

किरन्दुल-बच्चों में पोषण स्तर की जांच हेतु पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन 21 मार्च से 4 अप्रैल तक किया जा रहा हैं,जिसमें प्रत्येक दिन अलग अलग गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत सोमवार को को ग्राम पंचायत गुमियापाल में बच्चों का वजन लिया गया।बता दें पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का वजन,ऊँचाई लेना और ग्रहभेट कर गंभीर कुपोषित बच्चो को एनआरसी केंद्र ले जाने को प्रेरित किया गया।इस मौके पर संकुल समन्वयक पुहुप राम साहू, दुजराम निषाद, पन्ना सेना, विजेंदर गुप्ता,गायत्री, पूजा डे, सोनवती निषाद,सन्नी,आशा एवं सुनीता कुंजाम उपस्थित थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *