मनरेगा कर्मचारी अधिकारी अनिश्चितकालीन आंदोलन में

जनपद पंचायत जयजयपुर के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत अधिकारी कर्मचारी एवं रोजगार सहायकों के द्वारा विगत 16 वर्षों से निरंतर कार्य किए जा रहे हैं साथ ही समय-समय पर विभिन्न माध्यमों से मनरेगा कर्मचारियों के की निरंतर नियमितीकरण सहित अन्य मांगे रही है किंतु शासन के द्वारा हमारी मांगों पर आज पर्यंत कोई विचार नहीं किया गया है इस संबंध में छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ द्वारा आज तहसील स्तरीय अनिश्चितकालीन आंदोलन पर बैठ गए हैं साथ ही शासन एवं प्रशासन को विभिन्न पत्रों के माध्यम से मिलने का समय मांगा था किंतु शासन एवं प्रशासन के द्वारा समय नहीं दिया गया और नहीं हमारी मांगों का निराकरण किया गया जिसके कारण विवश होकर आज से छत्तीसगढ़ मनरेगा महासंघ के समस्त जिलों के सभी मनरेगा कर्मी अनिश्चितकालीन धरना में हैं। जिनमें कहा गया है चुनावी घोषणा पत्र को आत्मसात करें करते हुए मनरेगा कर्मियों का नियमितीकरण की प्रक्रिया पूर्ण लहोने तक ग्राम रोजगार सहायकों का वेतन निर्धारित करते हुए समस्त मनरेगा कर्मियों पर सिविल सेवा नियम 1968 के साथ पंचायत कर्मी लागू किया जाए। इन्हीं मांगों को लेकर आज जनपद पंचायत जैजैपुर के समस्त मनरेगा से संबंधित अधिकारी आंदोलन से बैठे हुए हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *