सकरेली कला नवधा रामायण में प्रथम विजेता रही दादर खुर्द की मानस टोली

सक्ती-विगत दिवस सक्ती के निकस्थ ग्राम सकरेलीकला में नवधा रामायण का समापन हुआ। नवधा रामायण में जांजगीर, कोरबा, रायगढ़, जिले के दूर दूर से मानस मंडलियों ने हिस्सा लिया और मानस गान कर रामायण के विभिन्न प्रसंगों का कथा वाचन किया। ग्राम सकरेलीकला में विगत 16 वर्षों से निरंतर नवधा रामायण का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष नवधा रामायण में वृन्दावन धाम वाले परम पूज्य अनिरुद्धाचार्य जी महाराज उपस्थित रहे हैं। विगत दिवस समापन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें रामायण गान प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमें कोरबा जांजगीर और रायगढ़ जिले के 16 प्रतिभागियों ने भाग लिया,मानस प्रतियोगिता में ग्राम दादर खुर्द कोरबा के लक्ष्मी कंवर प्रथम रही। जिन्हें श्रीफल, सम्मान पत्र व सम्मान निधि से सम्मानित किया गया,समापन समारोह में डा.चरण दास महंत अध्यक्ष विधानसभा छत्तीसगढ़ उपस्थित रहे।कार्यक्रम आयोजन में समिति अध्यक्ष यशवंत साहू, सरपंच डमरूधर साहू, रामानुज साहू, लोकनाथ पटेल, रामप्रसाद पटेल, मिलन श्रीवास एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रोशन पटेल की सक्रिय भागीदारी रही है।

   

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *