नगर पंचायत अड़भार में 4 अप्रैल से प्रारंभ हुई मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना मोबाइल वैन

नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रप्रभा गर्ग एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने करवाया शुभारंभ

सक्ती-छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मोबाइल वेन का शुभारंभ 4 अप्रैल को नगर पंचायत अड़भार क्षेत्र में नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रप्रभा गर्ग, मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रताप सिंह राजपूत एवं विधायक प्रतिनिधि ज्योतिष गर्ग द्वारा किया गया, इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रप्रभा गर्ग ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार द्वारा प्रत्येक शहरों के स्लम इलाकों में इस स्वास्थ्य योजना का लाभ देने की दृष्टि से प्रारंभ की गई है, तथा इस स्वास्थ्य वेन में जहां सभी प्रकार की निशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध होगी तो वही इसका समुचित स्वास्थ्य लाभ मिल सकेगा, विधायक प्रतिनिधि ज्योतिष गर्ग ने भी कहा कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूरे प्रदेश में बड़े महानगरों की तरह लोगों को स्वास्थ्य एवं शिक्षा उनके स्थान तक उपलब्ध करवाने की दिशा में काम कर रहे हैं

 

तथा जहां प्रत्येक मोहल्लों में शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप नये स्कूलों की स्थापना की जा रही है तो वहीं स्वास्थ्य केंद्र भी पर्याप्त संख्या में खोले जा रहे हैं वहीं अब स्वास्थ्य मोबाइल वेन के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी इस अवसर पर नगर पंचायत क्षेत्र के काफी संख्या में शहरवासी भी उपस्थित रहे तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रताप सिंह राजपूत ने भी कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार यह मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मोबाइल वेन लोगों की सेवाओं के लिए उपलब्ध रहेगी नगर पंचायत अड़भार में 4 अप्रैल से प्रारंभ हुई मुख्यमंत्री शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रप्रभा गर्ग,मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रताप सिंह राजपूत,विधायक प्रतिनिधि, कांग्रेस नेता ज्योतिष गर्ग,सुनीता कटकवार, सीमा श्रीवास,शांति उरांव,राजेश साहू सहित शहरवासी मौजूद रहे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *