प्रेम के रंग में डूबा मन सारे क्लेश को भूला देता है:विधायक बृजमोहन अग्रवाल

फाग गीत-नृत्यों से झूम उठे दर्शक
विप्र भवन में हुआ महामूर्ख चयन हेतु समागम
दृष्टि से अच्छा दृष्टि कोण हो: विकास उपाध्याय
रायपुर, रविवार। विप्र भवन समता कालोनी में महामूर्ख पद अलंकरण एवं होली मिलन समारोह का रोचक आयोजन किया गया। इसमें पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक बृजमोहन अग्रवाल तथा विधायक श्री विकास उपाध्याय को महा मूर्खाधिराज का ताज पहनाया गया।इस अवसर पर सांसद सुनील सोनी,योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा,युवा नेता योगेश तिवारी,विप्र भवन प्रबंध समिति के अध्यक्ष  नरेन्द्र तिवारी,उपाध्यक्ष अशोक दीवान, वीरेंद्र पाण्डेय, संजय दीवान, कर्नल सुनील मिश्रा मंचासीन थे। कार्यक्रम के सूत्रधार अविनाश शुक्ला समारोह के विशिष्ट जनों ने रंगपर्व पर भेदभाव रहित खुशी का रंग जन मन में बिखेरते रहने का संदेश दिया।

 
कार्यक्रम में “पंखिड़ा तू उड़ के जाना पावागढ़ रे” के सुप्रसिद्ध गायक राजेश मिश्रा, संगीत नाटय अकादमी पुरस्कार से अलंकृत से राकेश तिवारी ने मजेदार फाग से दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण महिला मंडल के सदस्यों ने रंगारंग नृत्य गीत की प्रस्तुति देकर मन मोहित कर लिया। कार्यक्रम का मनमोहक संचालन विजय मिश्रा ‘अमित’ एवं शजिन्ता शुक्ला ने तथा आभार प्रदर्शन सुयश शुक्ला द्वारा किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रंगपर्व पर आधारित जहाँ नृत्य,गीत की मजेदार प्रस्तुति भारती किरण शर्मा, डा.संध्या रानी शुक्ला, अर्चना, प्रीति,सुमन, राधा तिवारी,दीपाली पांडेय, सुनीता मिश्रा ने दी। वहीँ छत्तीसगढ़ी क्विज को आभा मिश्रा ने संजोया, जिसमें छत्तीसगढ़ के संस्कार रीतिरिवाज़ों को बनाए रखने का प्रभावी संदेश दिया। प्रतिभागियों को फूल गोभी, पत्ता गोभी, गोलिंदा भांट, भाजी के बने गुलदस्ते से स्वागत एवं पुरस्कृत किया गया। सुंदर आयोजन पर विप्र समिति की सभी उपस्थित जनों ने भूरि भूरि प्रशंसा की तथा धन्यवाद दिया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *