कविता ‘I Love You…, मैं मर रहा हूं…’ लिखकर फंदे पर झूल गया शत्रुघ्न

रायपुर: नवा रायपुर के वन विभाग के मुख्यालय में एक कर्मी की लाश फंदे से लटकी प्राप्त हुई। जिस कर्मचारी ने जान दी है वह वन विभाग के लिए ड्राइवर था। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें कुछ चौंका देने वाली बातें लिखी गई हैं। इस मौत के पीछे के कारण अफेयर को माना जा रहा है, मृतक के घरवालों से भी पूछताछ की जा रही है।

वही नवा रायपुर स्थित वन विभाग के अरण्य भवन में काम करने वाले कर्मचारी शत्रुघ्न नेताम (45) का शव मिला है। शत्रुघ्न रायपुर के गुढ़ियारी क्षेत्र का रहने वाला था। डिपार्टमेंट के अधिकारीयों के लिए गाड़ी चलाने का काम किया करता था। बृहस्पतिवार प्रातः इसकी लाश डिपार्टमेंट बिल्डिंग की एक हॉल में पंखे से लटकी मिली।

इसके साथ ही पुलिस ने कहा कि वन विभाग के मुख्यालय अरण्य भवन में जब दूसरे कर्मचारी पहुंचे तो, शत्रुघ्न की लाश देखकर पुलिस और बड़े अधिकारीयों को खबर दी। शत्रुघ्न के गले में प्लास्टिक की रस्सी से पंखे में बंधा फंदा मिला है। पुलिस के अनुसार, स्वयं को दूसरों की नजरों से बचाकर प्रातः सबसे पहले आकर शत्रुघ्न ने फांसी लगा ली होगी। शत्रुघ्न के शव के पास से एक सुसाइड नोट भी पुलिस ने जब्त किया है। इससे नोट में लिखा है कविता मैं मर रहा हूं आई लव यू। सुसाइड नोट के आधार पर अनुमान व्यक्त किया जा रहा है कि किसी लड़की से प्रेम संबंध के चलते शत्रुघ्न परेशान रहा होगा तथा फिर उसने आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जाँच की जा रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *