भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री और जनपद सदस्य मोहन कुमारी साहू ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमो में की सहभागिता

सक्ती– भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा महिला मोर्चा की जिले की महामंत्री, जनपद पंचायत बम्हनीनडीह की सदस्य तथा महिला कमांडो की जांजगीर- चांपा जिला अध्यक्ष मोहन कुमारी साहू मीनू ने 16 मार्च एवं 17 मार्च को जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में जाकर होली के अवसर पर संपर्क किया तथा इस दौरान मोहन कुमारी साहू ने सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए होली को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का आग्रह भी किया तथा इस अवसर पर 16 मार्च को जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बनडभरा में महिला स्व सहायता समूह द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आयोजित कर महिलाओं का सम्मान किया एवं होली मिलन समारोह भी अयोजित हुआ, जिसमें मुख्य रूप शामिल भाजपा जिला मंत्री गोपी सिंग ठाकुर, अध्यक्ष महिला मोर्चा रश्मी कहरा एवं ग्राम की समस्त माताएं बहनें बेटियां उपस्थित थी।

-जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसाडीह में नई दिशा ग्राम संगठन महिला स्व सहायता समूह द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह आयोजित किया गया, महिलाओं की विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिता मे भाग ली,एवम सम्मान किया गया, होली मिलन समारोह भी आयोजित कर एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की, इस कार्यक्रम के मुख्य अथिति-जैजैपुर विधायक की धर्मपत्नी गीता चन्द्रा ,इन्द्रा राजेश लहरे और पूर्व नोडल अधिकारी श्रवण कुमार द्वारा 5 नग रामचरितमानस रामायण का भी वितरण किया गया,साथ ही जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चोरभट्टी में महिला स्व सहायता समूह द्वारा राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह आयोजित कर महिलाओं को भी सम्मान किया गया, साथ ही एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए और पूर्व नोडल अधिकारी श्रवण कुमार द्वारा रामचरितमानस रामायण वितरण किए गए

इस दोनो कार्यक्रम में मुख्य रूप से गीता चन्द्रा, जिला पंचायत सदस्य  माधुरी टेकचंद चंद्रा, जिला पंचायत सदस्य राजेश इंद्रा लहरे, नूतन सोनी , नीलम चंद्रा एवं ग्राम की समस्त माताएं बहने भारी संख्या में उपस्थित थी

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *