होलिका दहन पर्व पर शक्ति के विभिन्न स्थानों पर महिलाओं ने की पूजा अर्चना

18 मार्च को उत्साह के साथ मनाया जाएगा रंगों का पर्व होली

सक्ती-17 मार्च को रंग गुलाल के होली पर्व के पूर्व होलिका दहन दिवस सुबह से ही शहर के बुधवारी बाजार स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम एवं गायत्री मंदिर रोड स्थित शीतला माता परिसर में महिलाओं ने होलिका माता की पूजा अर्चना की, इस अवसर पर बच्चों ने जहां चॉकलेट- बिस्कुट की माला पहन कर अपने परिजनों के साथ पूजा स्थल पर पहुंचे तो वही शहर के अनेकों स्थानों पर होलिका दहन को लेकर विभिन्न समितियों तथा नव युवकों द्वारा आयोजन किया गया था, साथ ही होली पर्व को लेकर भी पूरे क्षेत्र में काफी उत्साह देखा जा रहा है, एवं इस वर्ष रंग,- गुलाल तथा विभिन्न प्रकार की पिचकारियो की दुकान भी सही हुई हैं, तो वहीं अग्रसेन चौक, बुधवारी बाजार एवं अस्पताल चौक में भी होली के सामान खरीदने वालों की भीड़ लगी हुई है, तथा होटलों में भी होली पर्व को लेकर विभिन्न प्रकार की मिठाईयां लेने लोग पहुंच रहे हैं, होली पर्व को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं नगर पालिका ने भी सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं ,तथा होली पर्व से पूर्व पुलिस थाना शक्ति में शांति समिति की बैठक के दौरान राजस्व विभाग, नगर पालिका एवं पुलिस प्रशासन ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से जहां होली का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की है, तो वही होलिका दहन की रात्रि भी किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने स्थानीय पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी से तैनात है,एवं 18 मार्च को भी पुलिस प्रशासन द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों एवं राष्ट्रीय राजमार्गों पर रात भर गस्त की जाएगी तथा 18 मार्च को रंगो के पर्व होली को भी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु चौक चौराहों पर पुलिस तैनात रहेगी तथा इस वर्ष होली पर्व पर सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोग फेसबुक, टि्वटर, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम पर अपने परिचित एवं रिश्तेदारों को होली पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे हैं, तो वही विभिन्न स्वयंसेवी, सामाजिक, राजनीतिक धार्मिक, संस्थाओं एवं राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों द्वारा भी होली मिलन के सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजन किए जाने की भी चर्चा है, स्थानीय हटरी धर्मशाला शक्ति में भी छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा 18 मार्च की शाम होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है, तो वही 18 मार्च की सुबह अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एडवोकेट नोबल कुमार वर्मा ने भी अपने निवास पर होली मिलन का पारिवारिक आयोजन रखा है

   

वहीं ग्रामीण इलाकों में भी इस वर्ष होली पर्व को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है, तथा गांव में भी रंग- गुलाल पिचकारीओं की दुकानें सजी हुई हैं, तो वही लोग होली के पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाने के लिए तैयार हैं, एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों में इस वर्ष होली पर्व पर गहरे रंगों का प्रयोग न करने तथा जल बचाने को लेकर भी जागरूकता देखी जा रही है, तथा सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशासन ने भी लोगों को गहरे गाढ़े रंगों का उपयोग न करने एवं जल व्यर्थ ना बहाने की भी अपील की है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *