शक्ति शहर के जिंदल परिवार ने कराया शीतला माता परिसर का जीर्णोद्धार कार्य

स्वर्गीय रामेश्वर दास एवं स्वर्गीय बिरमा देवी जिंदल की पुण्य स्मृति में किया गया कार्य

सक्ती– शक्ति शहर के गायत्री मंदिर रोड में नगर पालिका शक्ति द्वारा नवनिर्मित सियान सदन के ठीक सामने मारवाड़ी समाज के प्रसिद्ध शीतला माता परिसर के जीर्णोद्धार का कार्य शक्ति सहित की प्रतिष्ठित वर्मा छोटू राम रामेश्वर दास (बीड़ी वाले) जिंदल परिवार द्वारा स्वर्गीय रामेश्वर दास एवं स्वर्गीय बिरमा देवी जिंदल की पुण्य स्मृति में कराया गया है,

तथा ज्ञात हो कि शीतला माता परिसर गायत्री मंदिर रोड में स्थित है, जहां प्रतिवर्ष मारवाड़ी समाज की महिलाएं पूजा- अर्चना हेतु परंपरागत संस्कृति के परिपालन में पहुंचते हैं, तथा मारवाड़ी समाज में शीतला माता की पूजा का विशेष महत्व है,एवं शीतला माता की पूजा को लेकर जहां महिलाएं कड़ा व्रत भी रखते हैं, तो वही समाज के लोग भी शीतला माता के प्रति अटूट आस्था रखते हैं, एवं गायत्री मंदिर रोड में स्थित शीतला माता परिसर दशकों से स्थापित है, तथा यहां समय के अनुसार जीर्णोद्धार की आवश्यकता को देखते हुए जिंदल परिवार शक्ति ने इस बीड़ा को उठाया तथा छोटू राम रामेश्वर दास फर्म के अधिवक्ता गोविंद अग्रवाल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति के विधायक प्रतिनिधि एवं कांग्रेस नेता सुरेश अग्रवाल, नगर पालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता श्याम सुंदर अग्रवाल तथा पंकज अग्रवाल एवं उनके परिवार जनों द्वारा इस कार्य को कराया गया है, एवं होली पर्व के बाद शीतला माता की पूजा अर्चना का कार्य भी प्रारंभ हो जाता है

 

गायत्री मंदिर रोड स्थित शीतला माता परिसर के जीर्णोद्धार से जहां मारवाड़ी समाज के लोगों ने भी जिंदल परिवार का आभार व्यक्त किया है, तो वही शक्ति शहर का छोटू राम रामेश्वर दास (बीड़ी वाले) परिवार द्वारा निरंतर समाजिक कार्यों, सेवा कार्यों एवं रचनात्मक कार्यों में बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया जाता है, एवं इस संबंध में नगर पालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने बताया कि शीतला माता की कृपा सदैव सभी पर बनी हुई है, एवं इस परिसर के जीर्णोद्धार की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, तथा उनके परिवार ने इस कार्य को किया है,तथा आने वाले समय में इस परिसर में पूजा अर्चना हेतु आने वाली महिलाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इस दिशा में यह पहल की गई है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *