भाजपा महिला मोर्चा चंद्रपुर मंडल की कमल सखी की संपन्न हुई बैठक

महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी सिद्धेश्वरी सिंह एवं भाजपा नेत्री संयोगिता सिंह भी हुए शामिल

सक्ती- छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे कमल सखी कार्यक्रम के अंतर्गत 16 मार्च को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश की बलौदा बाजार-भाटापारा जिला सह प्रभारी सुश्री सिद्धेश्वरी सिंह एवं चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी संयोगिता सिंह जूदेव ने महिला मोर्चा के चंद्रपुर मंडल के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की, इस दौरान चंद्रपुर मंडल के महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं सदस्य काफी संख्या में मौजूद थे, इस दौरान सुश्री सिद्धेश्वरी सिंह ने कहा कि महिला मोर्चा द्वारा कमल सखी कार्यक्रम चलाया जा रहा है, तथा इस कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी नरेंद्र मोदी सरकार की योजनाओं एवं संगठनात्मक विषयों पर जानकारी दे रही है,तो वही हम सभी को मिलजुल कर इस कार्यक्रम को सफल बनाना है

 

वही संयोगिता सिंह जूदेव ने भी सभी महिला सदस्यों को बताया कि आज केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में काफी काम किया है, एवं सरकार ने जहां महिलाओं को उज्जवला गैस योजना प्रदान की है, तो वही केंद्र की सरकार महिलाओं के उत्थान एवं उनके विकास के लिए निरंतर काम कर रही है, तथा कमल सखी कार्यक्रम के माध्यम से हम सभी को अधिक से अधिक संख्या में पोलिंग बूथों पर महिलाओं को इससे जोड़ना है, तथा आने वाले विधानसभा 2023 के चुनाव में भी हमें भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ प्रदेश में सरकार बनानी है तथा चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में कमल छाप का विधायक चुनना है.
इस दौरान महिला मोर्चा मंडल चंद्रपुर के कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखा गया

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *