आज हमारे पास कई ‘मेड इन इंडिया’ वैक्सीन, कोरोना से लड़ाई में बेहतर स्थिति में भारत – पीएम नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली: कोरोना के ख‍िलाफ जारी जंग में पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी है. इसके साथ ही लोगों को अभी भी कोरोना से सावधान रहने की हिदायत दी है. पीएम मोदी ने बुधवार को कहा है क‍ि आज देश के पास कई ‘मेड इन इंडिया’ वैक्सीन हैं. साथ ही उन्‍होंने कहा क‍ि हमने मूल्यांकन की उचित प्रक्रिया के बाद अन्य वैक्सीन को भी मंजूरी दी है. पीएम मोदी ने कहा क‍ि हम इस घातक महामारी से लड़ने के लिए अब मजबूत स्थिति में हैं. उन्‍होंंने कहा क‍ि हमें COVID से जुड़ी सभी सावधानियों का पालन करते रहना होगा.

बता दें कि पूरे देश में 12 से 14 साल के बच्चों को आज से कोरोना का टीका लगना शुरू हो चुका है. इसके साथ ही 60 से अधिक उम्र के सब लोग भी आज से प्रिकॉशन डोज लगवा रहे हैं. पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि अपने नागरिकों को वैक्सीन लगाने के भारत के प्रयासों में आज का दिन एक महत्वपूर्ण दिन है. अब 12-14 आयु वर्ग के युवा वैक्सीन के लिए पात्र हैं और 60 से ऊपर के तमाम लोग एहतियाती खुराक के लिए पात्र हैं. मैं इन आयु वर्ग के लोगों से टीकाकरण कराने का अनुरोध करता हूं.

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *