महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष पायल लाठ की अनुशंसा पर हुई भारती की नियुक्ति
संगठन के चेयरमैन अनिल कुमार यादव ने करी भारती की नियुक्ति
सक्ती-छत्तीसगढ़ प्रदेश में अपने सामाजिक कार्यों के लिए विशिष्ट पहचान स्थापित कर चुकी वत्सला एक नई सोच बिलासपुर की चेयरमैन एवं कर्मठ सामाजिक कार्यकर्ता भारती मोदी को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एकता एवं अपराध नियंत्रण संगठन महिला इकाई छत्तीसगढ़ प्रदेश का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है,तथा उपरोक्त नियुक्ति संगठन की महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष पायल लाठ की अनुशंसा पर संगठन के चेयरमैन अनिल कुमार यादव ने करी है, तथा भारती मोदी की नियुक्ति के साथ ही उनके कुशल निर्देशन में महिला इकाई के संगठन को पूरे प्रदेश में मजबूती मिलने की बात कही गई है, साथ ही संगठन की स्थापना के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने का भी आग्रह किया गया है
वहीं भारती मोदी की इस नियुक्ति पर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जहां उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं, तो वहीं भारती मोदी ने भी कहा है,कि वे निरंतर सभी के सहयोग से समाज के कामों में, सेवा के कामों में, या की जनहित के कार्य में सदैव लगी रहती हैं, तथा उनका मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंदों की सहायता करना, बच्चों को शिक्षा उपलब्ध करवाना, लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाना, सहित विभिन्न रचनात्मक के काम है तथा वे वत्सला एक नई सोच के माध्यम से भी इन कामों को समय-समय पर सर्व सहयोग से गति प्रदान करती हैं, तथा भारती मोदी ने कहा है कि उन्हें जो नया दायित्व प्रदेश में सौंपा गया है वे पूरी सजगता एवं तत्परता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगी, साथ ही उन्होंने प्रदेश महिला इकाई की अध्यक्ष पायल लाठ एवं संगठन के चेयरमैन अनिल कुमार यादव का भी आभार व्यक्त किया है

ज्ञात हो कि बिलासपुर की भारती मोदी दशकों से बिलासपुर शहर में समाज सेवा के काम कर रही हैं, तथा कोविड-19 काल में भी उन्होंने जरूरतमंदों को जहां विभिन्न प्रकार की सहायता उपलब्ध करवाई, तो विगत दिनों अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा भी उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश में सक्रियता को देखते हुए विशेष दायित्व से भी नवाजा गया है, एवं भारती मोदी भी नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी अपनी एक अलग पहचान स्थापित कर चुकी हैं