रायपुर के गोकुल नगर में सरकारी भूमि को विक्रय किए जाने के मामले पर कन्हैया ने करी रायपुर कलेक्टर से शिकायत

गोकुल नगर में शासकीय भूमि का अवैध विक्रय – कन्हैया,कलेक्टर ने आश्वस्त किया मुक्त होगी शासकीय भूमि

सक्ती-छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के गोकुल नगर में शासकीय रिकाॅर्ड में दर्ज घास जमीन को अवैध रूप से विक्रय किये जाने की शिकायत कलेक्टर से कर जमीन को तत्काल सरकार के नियंत्रण में लेने की मांग की । कलेक्टर ने आश्वस्त किया कि शासकीय भूमि पर कब्जे का प्रयास सफल नहीं होगा

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने उक्त जानकारी देते हुए बताया, कि 15 मार्च की शाम कलेक्टर सौरभ कुमार से मुलाकात कर शासकीय भूमि को अवैध रूप से विक्रय किये जाने पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा, कि शासकीय रिकाॅर्ड में पटवारी हल्का नं. 71 के अंतर्गत खसरा क्रमांक 01/01 क्षेत्रफल लगभग चैदह एकड़ आज भी घास जमीन के रूप में दर्ज है परंतु मौके पर एक एकड़ जमीन भी उपलबध नहीं है,उन्होने बताया कि मौके पर जाने से जमीन के अनेक मालिक मिल रहे हैं

शासकीय रिकाॅर्ड में दर्ज घास जमीन को प्लाॅटिंग करके बेच दिया गया है , इस कार्य में भू-माफियाओं के साथ राजस्व विभाग का अमला भी शामिल है । कलेक्टर सौरभ कुमार ने कहा कि मामले की पन्द्रह दिनों के अंदर जांच करवायेंगे और शासकीय जमीन का यदि विक्रय हुआ है, तो वह जमीन वापस शासन के कब्जे में होगी

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *