बेंगलुरु पिच पर जहां ज्यादातर भारतीय बल्लेबाज रहे फेल तो वहीं श्रेयस किस रणनीति के तहत हुए सफल, खुद खोला राज

श्रीलंका के खिलाफ भारत ने बेंगलुरु में पहला डे-नाइट टेस्ट मैच खेला था। इस मैच में भारत को 238 रन के बड़े अंतर से जीत मिली थी। भारत की इस जीत में श्रेयस अय्यर की बल्लेबाजी का भी बड़ा योगदान रहा था और वो प्लेयर आफ द मैच भी चुने गए थे। बेंगलुरु की बेहद कठिन पिच पर जहां ज्यादातर भारतीय बल्लेबाज रन बनान के लिए संघर्ष करते दिखे थे तो वहीं श्रेयस अय्यर ने पहली पारी में 92 रन जबकि दूसरी पारी में 67 रन की पारी खेली थी। बेंगलुरु टेस्ट जीतने के बाद ही भारत ने श्रीलंका का दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्विप किया था।

बेंगलुरु टेस्ट में प्लेयर आफ द मैच बनने के बाद श्रेयस अय्यर ने अपनी बल्लेबाजी के बारे में खुलकर बात की और बताया कि वो बल्लेबाजी के लिए मुश्किल इस पिच पर रन बनाने में किस तरह से कामयाब रहे। श्रेयस अय्यर ने कहा कि इस पिच पर सभी बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे और तब मुझे लगा कि यहां पर सफल होने के लिए मुझे आक्रामक होकर खेलना होगा साथ ही गेंदबाजों पर दवाब बनाना होगा। मैं पहली पारी में जब 55 रन पर खेल रहा था तब निचले क्रम के बल्लेबाज आने शुरू हो गए और फिर मैं 40 रन और जोड़े। मैं जल्दी आउट हो सकता था इसकी वजह से शतक की चिंता नहीं की।
शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *