बिलासपुर। जिले में अब एक सप्ताह के भीतर कोरोना पूरी तरह से नियंत्रण में आ सकता है। यह कहना है स्वास्थ्य विभाग का। सोमवार को जिले में एक बार फिर संक्रमण की संख्या 100 से कम रही है। कुल 52 मरीज की पहचान की गई। वहीं जिले के दो कोरोना मरीजों की मौत हुई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार तीसरी लहर का पीक खत्म हो चुका है। अब यह लहर अपने अंतिम चरण में है। इसकी वजह से मामले कम होने लगे हैं। सब कुछ सही रहा तो फरवरी अंत तक संक्रमण की संख्या पहले की तरह एक अंक में आ जाएगा। साथ ही जानकारी दी गई है इस सप्ताह भर में मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी।
यदि जिलेवासी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हैं तो यह संभव है। इन बातों को ध्यान में रखकर ही स्वास्थ्य विभाग नियंत्रण में जुटा हुआ है। सोमवार को शहर के विनोबा नगर, विद्या नगर, तारबाहर, रेलवे परिक्षेत्र, पुराना बस स्टैंड क्षेत्र, राजेंद्र नगर, नेहरू नगर, जरहाभाठा, सरजू बगीचा आदि क्षेत्र में ज्यादा मामले मिले हैं।
2,879 की कोरोना जांच
जिले में सोमवार को 2,879 का कोरोना टेस्ट किया गया है। साफ है कि टेस्ट की रफ्तार धीमी नहीं हुई है। साफ है कि संक्रमण कम हो रहा है। वहीं इसके बाद भी ज्यादा से ज्यादा टेस्ट पर जोर दिया जा रहा है, ताकि अंतिम मरीज तक पहुंचा जा सके।