रायपुर। नगर निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग की ओर से महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं ने मास्क नहीं पहनने वालों से जुर्माना वसूला। नगर निगम की सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डा. तृप्ति पाणीग्रही ने बताया कि रायपुर नगर निगम क्षेत्र में तीन दिन में विभिन्न जोनों में 1056 लोगों पर मास्क नहीं पहनने पर 83980 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
नगर निगम की सहायक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जोन क्रमांक 1 की टीम ने 117 लोगों पर 8900 रुपये जुर्माना किया। जोन 2 की टीम ने 72 लोगों पर 5400 रुपये जुर्माना किया। जोन 3 ने 89 लोगों पर 6250 रुपये जुर्माना किया। जोन 4 ने 225 लोगों पर 20500 रुपये का जुर्माना किया। जोन 5 ने विभिन्न मुख्य मार्गो एवं चौक – चौराहों में बिना मास्क पहने मिले 53 लोगों पर 5750 रुपये जुर्माना किया|
जोन 6 ने विभिन्न मुख्य मार्गो में मास्क बिना पहने मिले 107 लोगों पर 10630 रुपये जुर्माना किया। जोन 7 ने तेलघानी नाका चौक एवं सरस्वती नगर पुलिस थाना के सामने जीई रोड सहित विभिन्न मुख्य मार्गो में मास्क नहीं पहने मिले 49 लोगों पर 2450 रुपये का जुर्माना किया। जोन 8 ने टाटीबंध मुख्य मार्ग जीई रोड सहित विभिन्न मुख्य मार्गो में मास्क नहीं पहनने पर 19 लोगों पर 1000 रुपये का जुर्माना किया।