संगठन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने अधिवेशन में लाये गए प्रस्तावो एवं निर्णय से अवगत कराया सदस्यों को
सक्ती– अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल द्वारा विगत 4 जनवरी 2022 को संपन्न वर्चुअल राष्ट्रीय अधिवेशन एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी तथा सामान्य सभा की बैठक के दौरान लाए गए प्रस्ताव एवं सर्वसम्मति से पारित किए गए समस्त निर्णयों से सम्मेलन के सदस्यों को अवगत कराते हुए जानकारी दी गई है
सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने केंद्रीय मुख्यालय से जारी पत्र में बताया है की 04 जनवरी को पारित हुए महत्वपूर्ण निर्णय राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सम्मानित सदस्यों के ध्यानार्थ प्रेषित है
01- दिनांक 04 जनवरी 2022 दिन- मंगलवार से वार्षिक सदस्यता को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया एवं ३ वर्षीय सदस्यता के लिए एकल 1000/-शुल्क एवं द्वय सदस्यों के लिए 1500/-रूपया निर्धारित किया गया
02. सभी प्रांतीय, जिला व शहर इकाईयों का कार्यकाल वर्तमान प्रभाव से जून 2024 तक बढ़ाया गया, इस अवधि के दौरान सम्बन्धित इकाइयों में पदाधिकारीयों का चयन, स्थांतरण व अन्य विषयों पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी को अवगत करा कर अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्णय मान्य होगा

03 राष्ट्रीय 15 कार्ययोजना में भी सभी प्रांतीय, जिला व शहर इकाईयों का कार्यकाल वर्तमान प्रभाव से जून २०२४ तक बढ़ाया गया।
04. आजीवन सदस्यता राशि सदस्यों से प्राप्त सौ प्रतिशत धनराशि केन्द्रीय मुख्यालय मे रहेगी एवं पूर्व में बने सत्तर प्रतिशत सदस्यता राशि का हस्तांतरण नियम तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया, वैकल्पिक तौर पर तीन वर्षीय सदस्यता राशि को प्रांतीय, जिला व शहर इकाईयों में दिये जाने का अपना प्रस्ताव अनुमोदन करती है,तत्पश्चात यदि तीन वर्षीय सदस्य आजीवन सदस्यता ग्रहण करता है तो बाकी की सदस्यता राशि केन्द्रीय मुख्यालय के बैंक खाता में जमा रहेगी
05. ट्रस्टी राशि प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी 2019 में लिए गए निर्णय के अनुसार 101 सदस्यों के लिए 51000/- को भी द्वितीय वर्चुअल राष्ट्रीय अधिवेशन में 201 सदस्यों तक 51000/- रुपया के निर्णय को अपनी मंजूरी प्रदान की।
06. संस्था की सदस्यता राशि एवं ट्रस्टी सदस्यता राशि सौ प्रतिशत ( एक सो प्रतिशत) केन्द्रीय मुख्यालय के बैंक खाते में जमा होगी, इस द्वय राशि में से कोई भी धनराशि प्रांतीय, जिला व शहर इकाईयों को हस्तांतरित नहीं होगी। इसके अलावा प्रांतीय इकाईयों द्वारा संग्रहीत कार्यक्रम कोष समय-समय पर प्रांतीय स्तर पर कार्यक्रम का आयोजित करने के लिए धनराशि एकत्रित करने के निर्णय को भी मान्यता प्रदान की गई