प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर वर्चुअल उद्बोधन को सुना गया जांजगीर-चांपा जिले में

प्रदेश भाजपा महामंत्री नारायण चंदेल एवं जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा भी रहे मौजूद

सक्ती- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा 2 फरवरी को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर वर्चुवल उद्बोधन कार्यक्रम को जांजगीर-चांपा जिला भाजपा कार्यालय सहित अन्य मंडल मुख्यालयों में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़े एलईडी स्क्रीन पर सुना, सुबह 11:00 बजे से प्रारंभ हुए इस राष्ट्रीय स्तर के वर्चुअल उद्बोधन का जहां लाइव प्रसारण देश के सभी प्रमुख टीवी चैनलों एवं यूट्यूब सहित मीडिया के अन्य माध्यमों से किया गया, तो वही सुबह 11:00 बजे से ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जिला तथा मंडल मुख्यालयों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस उद्बोधन को सुनने के लिए आतुर एवं उत्सुक नजर आए, जिला भाजपा कार्यालय जांजगीर चांपा में छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के महामंत्री नारायण चंदेल एवं भाजपा जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा के मार्गदर्शन में जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने जहां इस वर्चुअल उद्बोधन को सुना, तो वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आत्मनिर्भर भारत सहित 1 फरवरी को प्रस्तुत केंद्र सरकार के बजट के प्रावधानों पर भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2014 के बाद से आज पर्यंत तक एनडीए टू के कार्यकाल में जन कल्याणकारी योजनाओं एवं समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी

 

वहीं जिला भाजपा कार्यालय के अलावा शक्ति शहर में भी मालखरौदा बस स्टैंड स्थित लीला सेल्स में भाजपा नगर मंडल शक्ति के द्वारा इस वर्चुअल उद्बोधन का सार्वजनिक आयोजन किया गया, इस आयोजन में भी प्रमुख रूप से भाजपा शक्ति नगर मंडल के अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, महामंत्री रामनरेश यादव, भाजयुमो शक्ति नगर मंडल के अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, गोविंद देवांगन,भाजपा स्वच्छता प्रकोष्ठ जांजगीर-चांपा जिले के संयोजक दीपक गुप्ता, नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष धनंजय नामदेव, भाजयुमो शक्ति नगर मंडल के महामंत्री हर्ष देवांगन, विनय अग्रवाल सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे

तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था उद्बोधन को लेकर जहां भाजपा जांजगीर-चांपा जिला द्वारा भी व्यापक रूप से इसका प्रचार प्रसार किया गया था, तो वहीं घरों में भी लोगों ने टीवी चैनलों के सामने बैठकर प्रधानमंत्री के उद्बोधन को सुना, तथा सोशल मीडिया पर भी प्रधानमंत्री मोदी के इस उद्बोधन को सुनने के लिए युवा वर्ग भी काफी आतुर नजर आया तो वही समाज के बुद्धिजीवी वर्ग ने भी मोदी जी द्वारा अर्थव्यवस्था पर दिए गए प्रत्येक बिंदुओं के उद्बोधन को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए इसे सोशल मीडिया पर शेयर भी किया तथा बुद्धिजीवी वर्ग का कहना है कि 1 फरवरी को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा जो बजट प्रस्तुत किया गया है इस बजट में किए गए प्रावधानों से आज देश के सभी वर्ग के लोगों का लाभ होगा ,तो वही केंद्र की सरकार ने जल जीवन मिशन एवं ऑर्गेनिक खेती पर जो जोर दिया है वह आज पूरे देश की आवश्यकता है, तथा केंद्र सरकार की इस पहल का सभी ने स्वागत किया है वहीं वर्चुअल उद्बोधन को सुनने के लिए जिले के विभिन्न स्थानों में सार्वजनिक जगहों पर भी होटल, बस स्टैंड में भी लोग आतुर नजर आए तथा सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस वर्चुअल उद्बोधन को सुनते हुए मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त किया

तथा कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी दुनिया के गौरव हैं एवं हमें यह हर्ष होता है कि आज जिस भारत देश में हम रह रहे हैं उस देश का संचालन प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी कर रहे हैं, वही वर्चुअल उद्बोधन के दौरान को भी का करण को लेकर भी प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए वक्तव्य से लोगों में काफी उत्साह नजर आया वहीं भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिले ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आयोजित इस वर्चुअल उद्बोधन को सुनने के लिए सभी पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का भी आभार व्यक्त किया है,जिला भाजपा कार्यालय जांजगीर चांपा में इस उद्बोधन को सुनने के लिए जिला उपाध्यक्ष विवेका गोपाल, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रजनी साहू, जिला कार्यालय मंत्री प्रदीप सराफ,भाजपा नैला जांजगीर मंडल के अध्यक्ष एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष मीरा पतकी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष उषा राठौर, भाजपा चांपा नगर मंडल के महामंत्री सोनी जी, भाजपा आईटी सेल जांजगीर चांपा जिले के संयोजक संतोष साहू सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *