राहुल गांधी 3 फरवरी को छत्तीसगढ़ प्रवास पर: विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत,

रायपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी 3 फरवरी को रायपुर दौरे पर आ रहे हैं. राहुल गांधी का 2 मिनट कार्यक्रम सामने आने के बाद तैयारियां पूरी कर ली गयी है. वहीँ कई तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई है. राहुल गांधी करीब 4 घंटे छग में रहेंगे. इस दौरान वे सरकार की कई महती योजनाओं का शुभारम्भ करेंगे। राहुल सुबह विशेष विमान से करीब 10:25 बजे दिल्ली से उड़ान भरेंगे और लगभग 12 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे.

आइए एक नजर डालते हैं राहुल के दौरे पर

12 बजकर 10 मिनट से एयरपोर्ट से रवाना होकर रिंगरोड गोलचौक होते हुए करीब साढ़े 12 बजे कार्यक्रम स्थल साइंस कॉलेज मैदान पहुंचेंगे….

राहुल गांधी सबसे पहले साइंस मैदान स्थित साढ़े 12 से 12:50 तक सरकारी प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन करेंगे…

इसके बाद 12:55 से 01:40 बजे ‘सेवाग्राम’ का शिलान्यास, ‘छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति’ की रोशनी, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर ‘न्याय’ योजना के तहत राशि का उद्घाटन और वितरण ‘राजीव युवा मितान क्लब’ को राशि का वितरण कॉफी टेबल बुक का विमोचन करेंगे…

वही करीब 1:40 बजे से 14:20 तक गांधीवादी विचारकों, भूमिहीन किसानों और मजदूरों के साथ दोपहर का भोजन भी राहुल साइंस कॉलेज मैदान पर करेंगे……

लंच के बाद दोपहर करीब 2:20 से 3 बजे तक सेवाग्राम कार्यक्रम और गांधीजी के सेवाग्राम के विचार की कला प्रदर्शनी का अवलोकन के बाद करीब 3:10 बजे साइंस कॉलेज मैदान से कार द्वारा रवाना होकर करीब साढ़े 3 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे…जहां से करीब 3:40 बजे विशेष विमान से रवाना होकर 5: 10 बजे दिल्ली पहुंचेंगे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *