महिला मोर्चा के हल्दी कुमकुम कार्यक्रम में शामिल हुई मोहन कुमारी साहू

सक्ती- जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा नवागढ़ मंडल द्वारा 31 जनवरी को हल्दी कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा जांजगीर-चांपा जिले की महामंत्री मोहन कुमारी साहू प्रमुख रूप से शामिल हुई, यह कार्यक्रम भाजपा महिला मोर्चा नवागढ़ मंडल की अध्यक्ष रक्षा चंद्रा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया था, जिसमें महिला मोर्चा की बहनों ने हरि- संकीर्तन करते हुए हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम आयोजित किया, तथा सभी बहनों को हल्दी कुमकुम एवं रोली तिलक लगाकर सुहाग सामग्री वितरित की गई, इस दौरान महिला मोर्चा जांजगीर-चांपा जिले की महामंत्री एवं जनपद सदस्य मोहन कुमारी साहू ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम चला रही है, तथा हम सभी को मिलजुलकर सरकार की इन योजनाओं को नीचे स्तर तक पहुंचाना है एवं प्रधानमंत्री मोदी ने उज्जवला गैस योजना के माध्यम से हम सभी महिलाओं के लिए एक बड़ा कार्य किया है जिसके लिए हम सभी उनके आभारी हैं इस दौरान काफी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल के पदाधिकारी सदस्य एवं बहने उपस्थित रहे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *