कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान पर भी करी चर्चा
सदस्यता अभियान प्रभारी बाबूलाल जायसवाल, नगर पंचायत बाराद्वार के उपाध्यक्ष विजय सूर्यवंशी एवं विधायक प्रतिनिधि अमित राठौर भी रहे मौजूद
सक्ती-कांग्रेस कमेटी द्वारा शक्ति विकासखंड के ग्राम- जेठा में समरसता भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया, इस अवसर पर कांग्रेस के सदस्यता अभियान प्रभारी बाबूलाल जायसवाल, नगर पंचायत बाराद्वार के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय सूर्यवंशी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं जनपद पंचायत शक्ति के विधायक प्रतिनिधि अमित राठौर, उप जेल शक्ति के अशासकीय सनदर्शक राजीव जायसवाल, पूर्व जनपद सदस्य रूपनारायण साहू,डॉक्टर लखन लाल राठौर,डीआर यादव,किशन सोनी,संदीप शर्मा,दिगम्बर कंवर, सहित काफी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे

इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा श्रद्धांजलि सभा के बाद सदस्यता अभियान प्रभारी बाबूलाल जायसवाल एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष विजय सूर्यवंशी ने कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में लोगों को कांग्रेस पार्टी का सदस्य बनाना है, एवं सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में प्रमुखता के साथ इस कार्य को करें, वही नगर पंचायत उपाध्यक्ष विजय सूर्यवंशी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य,विधायक प्रतिनिधि अमित राठौर ने भी सभी कांग्रेसी जनों को संबोधित करते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार जन कल्याण के लिए काम कर रही है, एवं सरकार अपने वायदों के अनुरूप तथा घोषणा पत्र में किए गए वायदों के अनुसार काम कर रही है, एवं आने वाले विधानसभा के चुनाव में भी हमें पुनः प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनानी है
तथा कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में क्षेत्र के कांग्रेस जन एवं नागरिक गण मौजूद रहे, तथा कांग्रेस नेताओं ने बताया कि शक्ति विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान प्रमुखता के साथ चलाया जा रहा है, एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को सदस्यता अभियान से जोड़ रहे हैं