तिल्दा नेवरा में में गणतंत्र दिवस कोविड प्रोटोकाल के साथ धूमधाम से मनाया गया

तिल्दा नेवरा में में गणतंत्र दिवस कोविड प्रोटोकाल के साथ धूमधाम से मनाया गया न्यायलय , तहसील- थाना -नगरपालिका -जनपद सहित शहर की तमाम सरकारी इमारतों पर शान से तिरंगा लहराया गया।
सुबह 8:00 बजे थाना प्रभारी मोहसिन खान ने अमर शहीदों के छाया चित्र पर विधिवत पूजा अर्चना कर तिरंगा फहराया शहर में सभी अफसर, अपने-अपने विभागों में ध्वजारोहण किये। सभी कार्यक्रम कोरोना से बचाव के लिए निर्धारित प्रोटोकाल का पालन करते हुए आयोजित किए गए । गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्‍य में एक दिन पहले ही थाना भवन समेत शहर की सभी सरकारी इमारतों को झालरों से रोशन कर दिया गया था। इस मौके पर सभी जगहों पर फल और मिठाइयों का वितरण किया गया। जनपद पंचायत तिल्दा में जनपद अध्यक्ष सुमन देवव्रत नायक-नगर पालिका में नगर पालिका अध्यक्ष लेमिच्छा गुरु डहरिया तहसील कार्यालय में तहसीलदार सरिता मढ़रिया ने ध्वजा रोहण किया इसके साथ साथ स्कुल कालेज एवं आस पास के सयंत्रो में ध्वजा रोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *