छत्तीसगढ़ की जनता को ठगने के बाद मुख्यमंत्री उत्तराखंड की जनता को ठगने में लगे हैं-ओजस्वी भीमा मंडावी

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा दन्तेवाड़ा की जिलाध्यक्ष ओजस्वी भीमा मंडावी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ की जनता को ठगने के बाद उत्तराखंड की जनता को चुनाव प्रचार में ठग रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ की शासन संभालने से ज्यादा सैर सपाटे में ज्यादा समय दे रहे हैं। मण्डावी ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार बनने पर 500रू में एलपीजी सिलेंडर दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ की गृहणियों को ठगने के बाद उत्तराखंड की महिलाओं को टगने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के मुखिया भूपेश बघेल उत्तराखंड में पांच सौ रुपए में सिलेंडर देने का वायदा करते हैं, उन्हें अपने ही राज्य का भला करने का विचार क्यों नहीं आता? क्या यह वायदा अपने आकाओं को खुश करने के लिए या जनता को ठगने के लिए यह उन्हें स्पष्ट करना चाहिए।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *