चंद्रपुर के भारत माता चौक में बेतरतीब पार्किंग पर नगर पंचायत के नोटिस पर अग्रसेन सेवा संघ चंद्रपुर ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

अग्रसेन सेवा संघ ने कहा– नगर पंचायत की नोटिस में जिन लोगों का नाम है उन लोगों के वाहन ही नहीं रहते वहां

शक्ति– नगर पंचायत चंद्रपुर के मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा 21 जनवरी 2022 को चंद्रपुर शहर के 12 नागरिकों को नगर पंचायत के माध्यम से एक नोटिस देकर उन्हें शहर के भारत माता चौक के पास बेतरतीब पार्किंग से होने वाले बाधित आवागमन के चलते अपने वाहनों को वहां पार्किंग न करने की बात कही थी, जिस पर अग्रसेन सेवा संघ चंद्रपुर एवं मारवाड़ी युवा मंच द्वारा 25 जनवरी को मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत चंद्रपुर को एक ज्ञापन प्रेषित कर बताया गया कि- नगर पंचायत ने जिन लोगों के नाम से नोटिस दिया है, उनसे बिना बुलाए एवं बिना चर्चा किए ही एक पक्षीय नोटिस काटा गया है, जबकि उन लोगों के वहां वाहन खड़े ही नहीं होते तथा अग्रसेन सेवा संघ चंद्रपुर के सदस्यों ने नगर पंचायत की उपरोक्त नोटिस को एक पक्षीय बताते हुए इसे वापस लेने की बात कही

   

तथा नगर पंचायत के मुख्य नगरपालिका अधिकारी को बताया कि चंद्रपुर शहर के प्रत्येक प्रमुख मार्गों एवं गली मोहल्लों के चौड़ीकरण की वर्तमान में आवश्यकता है, तथा शहर को व्यवस्थित एवं साफ- सुथरा रखने की दिशा में नगर पंचायत चंद्रपुर सकारात्मक पहल करें एवं अग्रसेन सेवा संघ उनके साथ पूर्ण सहयोग करते हुए कदम से कदम मिलाकर चलेगा

मुख्य नगरपालिका अधिकारी चंद्रपुर से मुलाकात के बाद अग्रसेन सेवा संघ चंद्रपुर के सदस्यों ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा भारत माता चौक के पास चस्पा की गई नोटिस को वापस लेने की भी जानकारी दी गई है,उल्लेखित हो कि विगत दिनों विश्व हिंदू परिषद, गौ सेवा समिति एवं एकता सोशल हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन चंद्रपुर द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत चंद्रपुर को एक ज्ञापन प्रेषित कर भारत माता चौक के सौंदर्यीकरण एवं बेतरतीब वाहनों की पार्किंग से मुक्त कराने का आग्रह किया गया था, जिसके बाद मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने यह कार्रवाई की थी

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *